हरदोई,19 मई 2025 (यूटीएन)। विकास खंड सांडी के ब्लॉक सभागार में आज टैबलेट वितरण एवं निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह राजपूत, खंड विकास अधिकारी उदयवीर दुबे एवं खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलन व मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस दौरान जूनियर, कंपोजिट एवं प्राथमिक विद्यालयों में 91 टैबलेट वितरित किए गए। निपुण सम्मान समारोह में 37 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अनिल राजपूत ने कहा कि शिक्षा जीवन का प्रमुख आधार है और बेसिक शिक्षा में निरंतर सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं।
खंड विकास अधिकारी दुबे ने शिक्षक और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका पर बल दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी श्री कुमार ने शिक्षक-अभिभावक संवाद की महत्ता बताई।इस अवसर पर शिक्षक संजय शुक्ला, मो. अफ़ज़ाल, अजीत शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ला, राजेश शर्मा, मुकीद बेग, सर्व दमन सिंह, दुर्गेश तिवारी, अनीश कुमार, सत्येंद्र कुमार, तेज बहादुर, शेरपाल, प्रांजुल तिवारी, गौरव गुप्ता, अमन श्रीवास्तव, प्रभाकर मिश्र, नवनीत कुमार, हिमांशु सैनी, अनुराग तिवारी, संतोष देवी, शाहीन अख्तर, नीलम वर्मा, शुभा वर्मा, दिव्या अवस्थी, नीलम भारद्वाज, रवि प्रताप सिंह, अनुज कुमार, ललित त्रिपाठी, विकास शर्मा, सुनील कुमार व धीरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
हरदोई-स्टेट ब्यूरो,(लव कुश सिंह) |