Sunday, June 29, 2025

National

spot_img

सनातन ठाकुरद्वारा मंदिर में महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न,श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

खेकड़ा,18 मई 2025 (यूटीएन)। कस्बे के सनातन ठाकुरद्वारा मंदिर में रविवार को महायज्ञ और इष्ट देवों की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से सम्पन्न हुई।इस दौरान श्रद्धालुओं ने महाआरती में शामिल होकर धर्म लाभ लिया।धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ सुबह सात बजे मंदिर शुद्धिकरण और पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें अशोक गुप्ता और विनोद गुप्ता यजमान बने।

महायज्ञ को आ उमेश चंद कोत्स, आ अंबे प्रसाद और आ शिवम अग्निहोत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। श्रद्धालुओं में जितेंद्र सिंघल, तरुण गुप्ता, विपुल गुप्ता, भूपेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, राम किशोर त्रिपाठी, सचिन वर्मा, संदीप वर्मा सहित कई भक्तों ने आहुतियां अर्पित कीं। इसके उपरांत भगवान राम-लक्ष्मण-सीता, दक्षिणमुखी हनुमान, नृसिंह भगवान, खाटू श्याम, माता दुर्गा, भगवान लक्ष्मीनारायण और शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा आ आनंदेश्वर, आ अभिनव पाराशर और आ हर्ष शर्मा ने वैदिक विधि से कराई।

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर परिसर शंख, घंटे और घड़ियालों की ध्वनि से गूंज उठा। श्रद्धालु इष्ट देवों का जयघोष करते हुए धार्मिक ध्वज फहराते रहे। लगभग आधा घंटे तक जयघोष और ध्वजारोहण का कार्यक्रम चलता रहा। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES