बिनौली, 17 मई 2025 (यूटीएन)। थाना बिनौली पर वादी गजेन्द्र तोमर पुत्र गम्भीर सिंह निवासी ग्राम सिरसली ने लिखित तहरीर दी कि ,अभियुक्त आयुष पुत्र सतेन्द्र व अर्जुन पुत्र सतेन्द्र ग्राम सिरसली व 1 अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के बडे भाई धर्मेन्द्र पुत्र गम्भीर सिंह वर्तमान ग्राम प्रधान सिरसली को गाली गलौच करते हुये जान से मारने की नियत से उसके ऊपर कई फायर किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा साथ में बैठे विनीत पुत्र तेजवीर सिंह निवासी ग्राम सिरसली भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
वादी के भाई धर्मेन्द्र उपरोक्त को मेरठ में न्युट्रिमा अस्पताल के डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। उपरोक्त सम्पूर्ण घटना अभियुक्त निर्भय सिंह पुत्र जिहाना निवासी ग्राम सिरसली के द्वारा कराई गई है। इस सम्बन्ध में थाना बिनौली पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
बागपत पुलिस द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व इनामी वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 25 हजार के ईनामी अभियुक्त निर्भय सिंह को बिनौली पुलिस द्वारा डेरा सच्चा सौदा आश्रम से आगे कृष्णा नदी पुल से गिरफ्तार किया गया है।
उपरोक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बिनौली पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त निर्भय सिंह पुत्र जिहाना सिंह ग्राम सिरसली थाना बिनौली का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो उसपर 302 , 307 , 120 बी,2\3 गैंगस्टर सहित विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे पंजीकृत हैं।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |