Monday, June 30, 2025

National

spot_img

भागौट के तालाब में तैरते मिले बंदरों के एक दर्जन शव, पोस्टमार्टम हेतु नमूने भेजे, रिपोर्ट आने पर स्थिति होगी स्पष्ट

थाना प्रभारी संजय सिंह के अनुसार बंदरों की मौत के कारणों की जांच की जा रही है, मृत बंदरों के पोस्टमार्टम के लिए नमूने भेजे गए हैं, दूसरी ओर ग्राम प्रधान पति काशीराम ने भी घटना की पुष्टि की है।

चांदीनगर, 15 मई 2025 (यूटीएन)। थाना क्षेत्र के भागोट गांव के तालाब में करीब एक दर्जन बंदरों के शवों को पानी के ऊपर तैरते देखा तो लोगों में हडकंप मच गया और देखते ही देखते यह घटना आसपास के गांवों तक भी फैल गई और लोगों में आक्रोश पनपने लगा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही चांदीनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी मृत बंदरों को तालाब से बाहर निकलवाया तथा जेसीबी की मदद से गड्डा खोदकर शवों को दफनाया गया।

थाना प्रभारी संजय सिंह के अनुसार बंदरों की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मृत बंदरों के पोस्टमार्टम के लिए नमूने भेजे गए हैं। दूसरी ओर ग्राम प्रधान पति काशीराम ने भी घटना की पुष्टि की है।

गांव में इस घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। ग्रामीणों का मानना है कि, बंदरों को जहरीला पदार्थ खिलाया गया होगा। वहीं कुछ लोग इसे मौसम या पानी से जुड़ी समस्या बता रहे हैं। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES