बागपत,12 मई 2025 (यूटीएन)। नगर के भगवान् परशुराम संघ द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हर्षोल्लास व श्रद्धा पूर्वक शोभायात्रा बैण्डबाजों की भक्तिमयी धुनों पर नाचते गाते बागपत नगर में निकाली गई। इस दौरान सर्वप्रथम योगेश्वर शिव मंदिर पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। इन्द्रप्रस्थ पीठाधीश्वर शंकराचार्य श्रीकृष्ण स्वरूप जी महाराज व पं सोमदत्त शास्त्री द्वारा पूजन किया गया।
इन्द्रप्रस्थ पीठाधीश्वर शंकराचार्य ने भगवान परशुराम के विषय में बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे एवं आवेशावतार हैं। भगवान परशुराम सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं। भगवान परशुराम अजर और अमर हैं। इनका नाम राम था परशु धारण करने से ये परशुराम नाम से प्रसिद्ध हुए।
शोभायात्रा योगेश्वर शिव मंदिर से आरंभ होकर पाण्डव रोड, गांधी बाजार, बडा बाजार, कोर्ट रोड होते हुए परशुराम भवन पक्का घाट मन्दिर बागपत पहुची। शोभायात्रा में सुन्दर झांकियां बैण्ड बाजों के साथ नगर बागपत में निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा का लोगों द्वारा विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कोर्ट रोड पर कमल वशिष्ठ एवं विनोद कुमार शर्मा द्वारा भगवान परशुराम की आरती उतारी गई। परशुराम भवन पर भव्य आरती के पश्चात् शोभायात्रा का समापन किया गया।
पक्का घाट आश्रम प्रभारी हीरालाल शास्त्री,जयपाल शर्मा,विजय कौशिक, गगन गौड, राकेश मोहन शर्मा, अजय शंकर शर्मा, कपिल आलम्बायन, हिमांशु शर्मा, प्रदीप शर्मा हरेंद्र दीक्षित, आशुतोष कौशिक, पं सोमदत्त शास्त्री, संजय कौशिक, स्वतंत्र शर्मा, पवन कुमार शर्मा आकाश शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |