बडौत, 08 मई 2025 (यूटीएन)। तहसील क्षेत्र के बिजरोल गांव के प्राचीन शिव मन्दिर में धर्म प्रेमियो, समाजसेवियों ने शिव मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड समाजसेवी रविंद्र पाल सिंह तोमर ने कहा कि, समय के अनुसार अब आमजन भी पीओके को भारत में मिलते हुए देखना चाहता है। बैठक का संचालन नरेश चौधरी ने किया।
बैठक में पहलगाम हमले के 15 दिन बाद ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को बखूबी अंजाम देने पर भारतीय सेना के बहादुरों को बारबार सलाम करते हुए लोगों ने पाकिस्तान को आगे भी और सबक सिखाने की भारत सरकार से अपील की। लोगों ने कहा कि ,पाक अधिकृत कश्मीर भी हमें वापस लेना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर भारतीय नारियों के सिंदूर का महत्व दिखा दिया। देश अब पाक अधिकृत कश्मीर की वापसी की आशा करता है।
बैठक में कहा गया कि, पाकिस्तान ने आतंक फैलाया ,तो ऐसा होना ही चाहिए था। ऑपरेशन सिंदूर संकेत है।यदि आगे वह कोई दुस्साहस करता है, तो देश इसका कड़ा जवाब देगा। पहलगाम में हमारे बेगुनाह लोगों को पाकिस्तानी आतंकियों ने मारा। ऑपरेशन सिंदूर के रूप में भारत सरकार द्वारा उठाया कदम सराहनीय है। सेना के साहसिक जवाब को मसीही समाज का सलाम और देश सेवा व रक्षा के लिए आभार।
ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भारत सरकार और हमारे बहादुर फौजियों को सलाम। हमें न पाकिस्तान चाहिए, न उसकी सोच। भारत की सलामती, अखंडता और तरक्की चाहिए। दुश्मन देश बुरी नज़र रखकर कोई हिमाकत करता है, तो सेना और पूरा देश मुंहतोड़ जवाब देगा।
बैठक में मंदिर ट्रस्ट के महंत आनंद दास नरेश कुमार देवराज सिंह मुकुट भूषण शर्मा विजयपाल सुशील शर्मा दिल्ली पुलिस से रिटायर देवेंद्र सिंह ढोला संजीव कुमार तारा चौधरी संजीव चौधरी चंद्रपाल सिंह विक्रम सिंह बिट्टू चौधरी सुखदेव चौधरी बिजेंद्र सिंह बलवान सिंह अरविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |