Monday, June 30, 2025

National

spot_img

अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले के अज्ञात आरोपियों को पकड़ने में पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप, प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

अपने कर्मचारियों के लिए खाना लेकर घर से फॉर्म हाउस जा रहे थे, इसी दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी, किसी तरह वह बाल-बाल बच गए, घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बागपत,05 मई 2025 (यूटीएन)। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री कल्याण सिंह पर 22 अप्रैल में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की निष्क्रियता। विरोध स्वरूप सैकड़ों अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन।
एड कल्याण सिंह ने बताया कि ,वह अपने कर्मचारियों के लिए खाना लेकर घर से फॉर्म हाउस जा रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। किसी तरह वह बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कहा कि, हमले के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 
इस बीच पुलिस निष्क्रियता से आक्रोशित व नाराज अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी और महामंत्री को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। वहीं  पुलिस की ओर से कहा गया है कि, मामले की जांच की जा रही है।
*आंदोलन किया जाएगा*
अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। चेतावनी दी कि, यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में राजवीर तोमर, विनोद, रोहित तोमर, कपिल और जयवीर, संजीव कुमार समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES