बागपत, 04 मई 2025 (यूटीएन)। मैट्रो विस्तार संघर्ष समिति के अभियान को मिली कामयाबी। मैट्रो संघर्ष समिति के अभियान को केंद्र सरकार और दिल्ली मैट्रो कार्पोरेशन की मिली मंजूरी। गेंद कब प्रदेश सरकार के पाले में बता दें कि, लोनी में मैट्रो विस्तार संघर्ष समिति संयोजक एड विनोद कुमार और सहसंयोजक हाजी सरफराज अहमद के नेतृत्व में शिव विहार मैट्रो स्टेशन से मंडौला विहार गाजियाबाद जनपद की सीमा तक मैट्रो लाईन विस्तार हेतु अभियान चलाया जा रहा है,
जिस पर केन्द्र सरकार द्वारा संज्ञान लिया गया।
और मैट्रो संघर्ष समिति के पत्र पर सहमति जताते हुए दिल्ली मैट्रो कार्पोरेशन को मंडोला विहार तक मैट्रो लाईन विस्तार विस्तार को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। अगले क्रम के रूप में दिल्ली मैट्रो कार्पोरेशन ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को पत्र जारी कर, लोनी मैट्रो स्टेशन से मंडौला विहार तक मैट्रो लाईन विस्तार हेतु कार्यवाही करने का आग्रह किया है। संघर्ष समिति की ओर से बताया गया है कि, अब उनकी ओर से स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री से मिलकर सरकार की स्वीकृति हेतु प्रयास होगा।
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |