बागपत, 03 मई 2025 (यूटीएन)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व गीता संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित दर्जनों सामाजिक व समाजसेवा से संबंधित संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अभिमन्यु गुप्ता को उनके विवाह की 50 वीं वर्षगांठ पर हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित समारोह में अनेक जनप्रतिनिधि, राजनेता व समाजसेवी पहुंचे और शुभकामनाएं व बधाई भेंट की। इस दौरान अभिमन्यु गुप्ता एवं लायन संतोष गुप्ता की शादी की 50 वीं वर्ष गांठ के अवसर पर वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में 51 पौधे रोपित किए गए तथा वृक्ष होने तक परवरिश का भी संकल्प लिया गया।
प्राचार्या डॉक्टर कमला अग्रवाल ने ढोल नगाड़ा सहित गुप्ता दंपति का स्वागत किया और उनके हाथों से 51 औषधि फल वाले पौधों का रोपण कराया। इस मौके पर उनके साथ उनके पुत्र अश्वनी जिंदल सोनल जिंदल अनुराग जिंदल रचना जिंदल गरिमा गुप्ता अखिल गुप्ता भारती गर्ग नितिन गर्ग ने भी वृक्षारोपण किया। दूसरी ओर गौशाला अग्रवाल मंडी में गौ माता को 51 किलो गुड़ और 51 किलो चोकर खिलाई गई, साथ ही आर्य समाज मंदिर में यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य समग्र भानु ने मुख्य यजमान अभिमन्यु गुप्ता संतोष गुप्ता साथ यज्ञ संपत कराया।
इस अवसर पर बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा कि अभिमन्यु गुप्ता व संतोष गुप्ता समाज सेवा में आदरणीय भूमिका निभा रहे हैं आपसे सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी साहब सिंह गन्ना समिति के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर छपरौली व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रमोद नरेश गुप्ता के नेतृत्व में किशनपुर ब्रांच से अध्यक्ष जितेंद्र तोमर दोघट से अध्यक्ष राकेश जैन संरक्षक रामनिवास गुप्ता विनोद गुप्ता अमीनगर सराय से युवा जिलाध्यक्ष संजय गर्ग आदि भी मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |