Monday, June 30, 2025

National

spot_img

जिलाधिकारी ने खट्टा प्रह्लादपुर के गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण, 620 गोवंश मिले संरक्षित

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज वृहत् गौ संरक्षण केंद्र खट्टा प्रह्लादपुर का निरीक्षण किया जिसमें 620 गौवंश संरक्षित मिले, जिनके लिए 7 शेड बनाए गए हैं।

बागपत, 02 मई 2025 (यूटीएन)। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज वृहत् गौ संरक्षण केंद्र खट्टा प्रह्लादपुर का निरीक्षण किया जिसमें 620 गौवंश संरक्षित मिले, जिनके लिए 7 शेड बनाए गए हैं। उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र का अत्यधिक क्षेत्रफल देखकर उसमें और भी शेड बनाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि, ग्राम पंचायत इसका अच्छे से संचालन करें  जो गौ वंश कमजोर दिख रहे हैं उन्हें खान-पान अच्छा दिया जाए।
इस दौरान गौशाला में 1100 कुंतल भूसा मिला। उन्होंने कहा, गौ संरक्षक व सफाई कर्मचारी हैं दोस्त संरक्षक व सफाई कर्मचारी 24 घंटे गौ संरक्षण केंद्र में रहने चाहिएं। रोस्टर के अनुसार ड्यूटी रहनी चाहिए। कोई भी बिना बताए घर  न जाए गो संरक्षण केंद्र में चार कैमरा संचालित है, किंतु उनका डिस्प्ले गौसंरक्षण केंद्र में नहीं लगा मिला ,जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और बैकअप लेने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि, गोबर गैस प्लांट से 3 किलो वाट तक विद्युत ऊर्जा मिल सकेगी, जो गौशाला के उपयोग में लाई जा सकती है, किंतु गौशाला में कोई भी पंखा संचालित अवस्था में नहीं मिला। गौशाला में पंखे आए हुए रखे हैं, जो क्रियाशील नहीं पाए गए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार भी उपस्थित रहे।
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES