Saturday, March 15, 2025

National

spot_img

महिलाओं ने होली पूजन कर परिवार में सुख-शांति की कामना की

खेकड़ा, 14 मार्च 2025 (यूटीएन)। कस्बे और आसपास के क्षेत्र में होली पर्व पारंपरिक हर्षाेल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं और बच्चों ने होली का विधिवत् पूजन कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। रात्रि में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच होलिका दहन किया गया। गुरुवार को कस्बे समेत पूरे तहसील क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ होली पर्व मनाया गया। कस्बे के जैन कॉलेज रोड, मोहल्ला अहिरान, मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने होलिका दहन स्थल पर पूजा-अर्चना कर प्रसाद अर्पित किया और परिवार की समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की। बाजारों में होली पर्व को लेकर महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी, जो खरीदारी में व्यस्त नजर आए। इसके अलावा, महिलाओं ने पारंपरिक होली गीत गाकर पर्व की खुशी व्यक्त की। रात्रि में कस्बे की परिक्रमा करने के बाद श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से होलिका दहन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES