पिंजौर,14 अप्रैल 2024 (यूटीएन)। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आज बिटना स्थित शिव कालोनी में पहुंचे। उन्होंने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा, ‘भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी, बाबासाहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। डॉ आंबेडकर न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज हम उनके जीवन और विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने का संकल्प लें’। आज हम भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं।
उन्होंने हमेशा छूआ-छूत के खिलाफ लड़ाई लड़ी, सभी को साथ लेकर चले, राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत रहे, बहुत तकलीफें सहीं, भारत को उन्होंने जो संविधान दिया, वो हमें हमेशा प्रेरणा देता है।