[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे राहुल कश्यप हुए भाजपाई

कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी व कांग्रेस से बड़ौत विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे राहुल कश्यप ने भाजपा के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप के साथ मिलकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली |

बड़ौत, 06 मई 2023 (यूटीएन)। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी व कांग्रेस से बड़ौत विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे राहुल कश्यप ने भाजपा के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप के साथ मिलकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली | उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री की मौजूदगी में पार्टी का पटका पहनाए जाने पर राहुल कश्यप ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी में दम घुट रहा था, इसीलिए पार्टी की सदस्यता खत्म करके भाजपा की सदस्यता ली है | भाजपा के कार्यालय पर जाकर स्वतंत्र प्रभार मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नरेंद्र कश्यप की मौजूदगी में आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई |
राहुल कश्यप ने कहा कि, अब भाजपा को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा, क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सबका साथ सबका विकास के नाम पर काम कर रही है | अब भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम जनपद में किया जाएगा | भाजपा के जिला महामंत्री विजेंद्र शर्मा एडवोकेट जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा सरिता चौधरी ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल महादेव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते समय उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए |
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें