Wednesday, May 14, 2025

National

spot_img

टड़ियावां क्षेत्र में धड़ल्ले से हरे भरे पेड़ों पर चला आरा, वन विभाग बेखबर!

हरदोई,27 अप्रैल 2025 (यूटीएन)। टड़ियावां थाना क्षेत्र में पिछले कई महीनों से हरे भरे लहलहाते पेड़ों को लकड़कट्टों द्वारा काटा जा रहा है। वन विभाग के जिम्मेदारों की जानकारी में होने के बावजूद भी वो पल्ला झाड़ रहे हैं। बताया गया पिछले चार दिनों से थानाक्षेत्र में हरे भरे प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों पर रात में नहीं बल्कि अब दिन में भी आरा चलाया जा रहा है।
बीते दिनों निबुआई गांव में एक आम और एक जामुन के पेड़ को लकड़कट्टे ने जड़ से गायब कर दिया है। जबकि इसके अलावा पहले भी उसी गांव में छह नीम 2 शीशम व एक गूलर के अलावा 06 चिलवल के पेड़ उजाड़ दिए गए। इसी तरह से निशानपुरवा व मंगलीपुरवा गांव में 2, 2 गूलर के पेंड़ो पर आरा चलाया गया है। जबकि हर्रई गांव में एक गुलर पर दिनदहाड़े बगैर परमिट के काटे जाने की सूचना मिली है।
हरदोई-स्टेट ब्यूरो,(लव कुश सिंह) 

International

RELATED ARTICLES