Sunday, April 27, 2025

National

spot_img

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा ऐलान: दिल्ली के बाहर शिफ्ट होगी तिहाड़ जेल

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बाबत सर्वेक्षण और परामर्श से संबंधित सेवाओं के लिए साल 2025-26 के बजट में 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

नई दिल्ली, 26 मार्च 2025 (यूटीएन)। केंद्र शासित राज्य दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तिहाड़ जेल को दिल्ली के बाहर शिफ्ट किए जाने का ऐलान  किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बाबत सर्वेक्षण और परामर्श से संबंधित सेवाओं के लिए साल 2025-26 के बजट में 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि तिहाड़ जेल के आवासीय क्षेत्रों के निकट होने के कारण सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर इसे स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है। 
तिहाड़ जेल साल 1958 में पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी बनी थी। तिहाड़ जेल भारत के सबसे बड़े जेल परिसरों में से एक है। तिहाड़ जेल 400 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुई है।
इसमें नौ केंद्रीय कारागार हैं। यह दिल्ली सरकार के कारागार विभाग द्वारा संचालित होती है। यहां लगभग 20,000 से ज्यादा कैदी रखे जा सकते हैं। हालांकि कई बार यहां इससे ज्यादा कैदी भी रहते हैं।
*अफजल गुरु समेत इन लोगों को तिहाड़ जेल में दी गई फांसी*
साल 2013 में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी। इंदिरा गांधी की हत्या के दोषी सतवंत सिंह और केहर सिंह भी तिहाड़ जेल में बंद किए गए थे। बाद में इन्हें 6 जनवरी, 1989 को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई।

International

RELATED ARTICLES