Sunday, April 27, 2025

National

spot_img

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

बागपत की अनन्या ने जीते तीन पदक, मेरठ मंडल ने जीते 15 पदक, बंदपुर स्कूल में होगा भव्य स्वागत।

खेकड़ा, 14 मार्च 2025 (यूटीएन)। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता में मेरठ मंडल के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए15 पदक जीते।वहीं बागपत की धाविका अनन्या ने अकेले ही तीन पदक जीत कर जिले का मान बढाया। लखनऊ में 35 वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता 11 से 12 मार्च तक आयोजित हुई,जिसका शुभारम्भ बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने किया था। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कुल 15 पदक जीते, जिनमें 4 स्वर्ण, 6 रजत, 5 कांस्य पदक अपने नाम किए। मेरठ मंडल की ओर से बागपत के बंदपुर स्कूल की अनन्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण और लंबी कूद में रजत पदक जीतकर जूनियर बालिका वर्ग में चैम्पियनशिप अपने नाम की।
बता दें कि, इससे पहले भी अनन्या दो बार प्रदेश स्तर पर चैम्पियन रह चुकी है। बागपत के जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ ने बताया कि मेरठ मंडल की शानदार सफलता के बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल, उपनिदेशक गीता देवी, सहायक शिक्षा निदेशक लखनऊ श्याम किशोर तिवारी, सहायक शिक्षा निदेशक मेरठ दिनेश यादव गवाह बने। मंडलीय प्रभारी व्यायाम शिक्षक सुमित कुमार और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार का मार्गदर्शन रहा। होली पर्व के बाद स्कूल पहुंचने पर अनन्या का स्वागत होगा।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES