खेकड़ा, 06 मार्च 2025 (यूटीएन)। नगर के एमएम कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।
शुभारम्भ प्राचार्य डा सुनील तोमर ने किया। प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, लंबी कूद, शॉट पुट सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों का उत्साह भी चरम पर रहा।
अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि, खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। इस अवसर पर क्रीडा अधिकारी सुनील धीमान समेत कॉलेज के शिक्षकों, छात्रों और खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |