Sunday, February 8, 2026

National

spot_img

डीसीए जालौन और बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी की जीत, महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांच..

उरई, 01 फ़रवरी 2026 (यूटीएन)। डीसीए जालौन द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड, उरई में आयोजित चौथी स्वर्गीय श्रीमती मुन्नी देवी सिरौठिया यूपी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 के अंतर्गत रविवार को खेले गए लीग मुकाबलों में महिला क्रिकेट का शानदार रोमांच देखने को मिला। दिन के दोनों मैचों में डीसीए जालौन (महिला) और बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी (महिला) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। दिन के पहले मुकाबले का उद्घाटन डीसीए जालौन के अध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस रविंद्र नायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मैच में डीसीए जालौन (महिला) टीम ने डीएसए उन्नाव (महिला) को 6 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएसए उन्नाव की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 93 रन ही बना सकी।

उन्नाव की ओर से सेजल यादव ने सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली, जबकि सिक्खा यादव 9 रन बनाकर नाबाद रहीं। डीसीए जालौन की ओर से तान्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटककर विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को दबाव में रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए जालौन की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय देते हुए मात्र 13 ओवरों में 4 विकेट खोकर 94 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में आकांक्षा एम की 44 रनों की तेजतर्रार पारी निर्णायक साबित हुई। राधिका ने 22 रनों का योगदान दिया, जबकि प्रज्ञा सिंह 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस जीत के साथ डीसीए जालौन (महिला) टीम ने प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

दिन का दूसरा मुकाबला बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी (शिकोहाबाद) और डीसीए फिरोजाबाद (महिला) के बीच खेला गया। इस मैच का उद्घाटन डीसीए के मुख्य संरक्षक जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे एवं संरक्षक पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुकाबले में बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी (महिला) ने डीसीए फिरोजाबाद (महिला) को 21 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। टीम की ओर से अंशी ने 29 रन, राधिका पचहारा ने 28 रन तथा आस्था गर्ग ने 21 रनों की उपयोगी पारी खेली। डीसीए फिरोजाबाद की ओर से ताशु यादव ने 2 विकेट लेकर गेंदबाजी में प्रभाव छोड़ा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए फिरोजाबाद की टीम 19.2 ओवरों में 103 रन पर सिमट गई। फिरोजाबाद की ओर से मोना जादौन ने सर्वाधिक 30 रन बनाए, जबकि श्रेया यादव ने 24 रनों का योगदान दिया। बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से याशी और अंशी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3–3 विकेट झटके और टीम की जीत सुनिश्चित की। दोनों मुकाबलों में मिली जीत के साथ डीसीए जालौन (महिला) और बिलीवर्स क्रिकेट एकेडमी (महिला) ने प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी मजबूत करते हुए आगामी मुकाबलों के लिए मजबूत संकेत दे दिए ।

टूर्नामेंट यूपीसीए के निदेशक श्याम बाबू की देख रेख में खेला जा रहा है, मैच के दौरान एडीएम संजय कुमार , डीसीए उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी सुरेश निरंजन भैया जी, टूर्नामेंट के सहयोजक प्रदीप सिरोठिया, डीसीए उन्नाव के सचिव पीके मिश्रा, संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह, सचिव विकास कुमार शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राकेश रंजन शर्मा, सौरभ पाठक, ओमवीर, राजकुमार, सहित डीसीए के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

जालौन,संवाददाता, (विष्णु चंसोलिया)।

International

RELATED ARTICLES