Sunday, April 27, 2025

National

spot_img

बड़ागांव में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा,श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

स्थानीय कलाकारों द्वारा धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियों और भक्ति गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया, श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ भगवान श्रीराम का स्वागत किया।

खेकड़ा,08 अप्रैल 2025 (यूटीएन)। क्षेत्र के बड़ागांव में रामनवमी के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र को जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा की शुरुआत गांव के प्राचीन मंदिर से हुई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान राम दरबार, हनुमान जी, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
स्थानीय कलाकारों द्वारा धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियों और भक्ति गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ भगवान श्रीराम का स्वागत किया। महिलाएं कलश लेकर शोभायात्रा में सम्मिलित हुईं, जबकि बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर गाँव के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग किया। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। ग्रामीणों ने कहा कि रामनवमी जैसे पर्व हमारी संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को जीवित रखने का सशक्त माध्यम हैं। यात्रा में श्रीराम के जयकारों से पूरा गांव गुंजायमान रहा।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES