Sunday, April 27, 2025

National

spot_img

धूमधाम से मनी आदिनाथ जैन मंदिर की रजत जयंती,निकली भव्य रथ यात्रा

इसके बाद भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक विधान हुआ, विधान में 250 अर्घ्य से प्रभु का पूजन किया गया, पूजन पंडित वीर सागर शास्त्री, निश्चल शास्त्री, प्रशांत शास्त्री, पंडित प्रदुमन शास्त्री, विनोद शास्त्री, विवेक शास्त्री ने मंत्रोचार से कराया।

खेकड़ा,16 मार्च 2025 (यूटीएन)। कस्बे के प्राचीन भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर की रजत जयंती रविवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाई गई। इस दौरान भगवान आदिनाथ की बैंड बाजों के साथ रथ यात्रा भी निकल गई। रथ यात्रा में पूरे समय श्रद्धालु प्रभु के भजनों पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए झूमते रहे।
अनुष्ठान सुबह 6.30 बजे शुरू हुए, जिनमें सर्वप्रथम कुसुम जैन परिवार ने प्रभु का अभिषेक किया। अजीत कुमार जैन आदि परिवारों ने झंडारोहण किया, जिनेंद्र भक्ति की व नित्य पूजन किया। इसके बाद भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक विधान हुआ। विधान में 250 अर्घ्य से प्रभु का पूजन किया गया। पूजन पंडित वीर सागर शास्त्री, निश्चल शास्त्री, प्रशांत शास्त्री, पंडित प्रदुमन शास्त्री, विनोद शास्त्री, विवेक शास्त्री ने मंत्रोचार से कराया।
इसके बाद रथ यात्रा शुरू हुई। बैंड बाजों और भजन मंडली के साथ यात्रा ने छोटा बाजार, बड़ा बाजार और जैन कॉलेज रोड पर भ्रमण किया। फिर महावीर दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। वहां पर प्रभु का पूजन प्रक्षालन किया गया। इसके बाद यात्रा वापस रवाना हुई और भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। 
यात्रा में पूरे समय श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। युवा श्रद्धालु तो प्रभु के भजनों पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए झूमते रहे। समाज के लोगों ने जगह जगह यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में तीर्थंकरों की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। पुलिस सुरक्षा में रथ यात्रा सकल जैन समाज जैन युवा फैडरेशन और जैन महिला मिलन के तत्वाधान में निकली। शरद जैन, मनीष जैन, अभिषेक जैन, राकेश जैन, मनोज जैन, जितेश जैन, अरुण जैन आदि ने यात्रा का संचालन किया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES