मथुरा,10 नवंबर 2025 (यूटीएन)। दीवानी न्यायालय मथुरा के न्यायिक कर्मचारियों का ब्रज दर्शन भ्रमण दिनांक 08.11.2025 दिन द्वितीय शनिवार को ब्रज में स्थापित केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री, जमुनोत्री, जल महल डीग, जतीपुरा मुखारबिन्द आदि ब्रज के तीर्थ स्थलों के धार्मिक भ्रमण पर गया, जिसमें जनपद न्यायालय, मथुरा के लगभग 80 न्यायिक कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस भ्रमण कार्यक्रम के आयोजन से समापन तक की समस्त व्यवस्थाओं को संघ के अध्यक्ष रूपकिशोर शर्मा व सचिव रामनरेश शर्मा द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। यह यात्रा न केवल एक सुखद अनुभव रही बल्कि संगठन की एकता, सहयोग और समर्पण की सच्ची मिसाल भी बनी। इस टूर ने आपसी सम्बंधों को और मजबूत किया है तथा आने वाले समय में टीम भावना को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की प्रेरणा दी है।
इस भ्रमण यात्रा में सेवानिवृत्त कर्मचारीगण देवेन्द्र सक्सैना, राकेश कुमार शर्मा, रजत सक्सैना, दिनेश शर्मा, विशम्भर दयाल शर्मा, राजीव, अनिल अग्रवाल, कमलेश कुमार, शिवचरन शर्मा आदि द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। धार्मिक यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम के दर्शन उपरान्त केदारनाथ प्रांगण में लगभग दो घण्टे से अधिक समय का भजन-कीर्तन गायन विशम्भर दयाल शर्मा, महावीर सिंह, अशोक कुमार की टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया | जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया तथा यहाँ आने वाले अन्य तीर्थ यात्रीगण द्वारा भी भजन गायन का पूर्ण आनन्द लिया गया। यह धार्मिक यात्रा अद्भुत यादों व मधुर पलों से भरपूर रही। यूनियन के अध्यक्ष रूपकिशोर शर्मा द्वारा कदम-कदम पर अपनी टीम का उत्साहबर्धन किया गया।
इस भ्रमण यात्रा को सफलता पूर्वक पूर्ण करने में संघ के अध्यक्ष रूपकिशोर शर्मा, सचिव रामनरेश शर्मा, संरक्षक राकेश कुमार शर्मा व प्रमोद सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेकृष्णा, उपाध्यक्ष पीयूष कुमार पुरोहित, ऑडिटर बबलू चौधरी, संगठन मंत्री सीताराम, मीडिया प्रभारी विनय मिश्रा व दिलीप शर्मा, सांस्कृतिक सचिव महावीर सिंह व अशोक कुमार, विशेष सचिव दीपक बघेल, कार्यकारिणी सदस्य पंकज वर्मा, मनोज चौधरी आदि का विशेष सहयोग रहा। इस भ्रमण के अवसर पर मोहित कुन्तल, भगत सिंह, जुगल किशोर शर्मा, प्रीतम सिंह, संजय विश्नोई, आलोक श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव, मनोज चौधरी, दिनेश सोलंकी, दीपक मिश्रा, नीरज कर्दम, सौरभ शुक्ला, यशु पचौरी, फूल सिंह आदि साथीगण उपस्थित रहे।
भ्रमण यात्रा का कुशल नेतृत्व अध्यक्ष रूपकिशोर शर्मा व सचिव रामनरेश शर्मा द्वारा किया गया।
मथुरा-रिपोटर, (पीयूष पुरोहित)।


