पीलीभीत,28 सितम्बर 2025 (यूटीएन)। बिलसंडा के प्रमुख देवी स्थान मंदिर पर नारी सशक्तिकरण संगठन की प्रिया जायसवाल के नेतृत्व में डांडिया व नवरात्रि पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें नगर की सैकड़ो महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम महिलाओं ने मां कूष्मांडा माता जी की विशेष पूजा अर्चना की। उसके बाद कीर्तन किया गया । कार्यक्रम के अंत में महिलाओं के द्वारा जमकर डांडिया खेला गया। सारी महिलाएं शोभना प्रिया जायसवाल के नेतृत्व में एक मंच पर इकट्ठा हुई,
नगर के प्रमुख समाजसेवी व हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विक्रम नरेश जायसवाल की धर्मपत्नी श्रीमती शोभना प्रिया जायसवाल के द्वारा पूर्व भी कई बार सामाजिक कार्यक्रम करवा चुकी हैं। जिसके कार्य व समाज सेवा की पूरे क्षेत्र में अक्सर प्रशंसा होती रहती है। नवरात्रि प्रोग्राम व डांडिया के कार्यक्रम में अनुराधा, नैंसी, रोली, मानसा, वीना, शुभी, दीपिका, आयुषी, शशि, रेनू, पूनम, सोनम, पूजा, मीरा, सुनीता, प्राची, अंशुल, गोपी, गुंजन, सृष्टि, गीतिका, ममता, पारुल, जूली, चांदनी, तनु, नैना, सपना, हिना, कल्पना, अंजलि, नेहा, सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थिति रही।
पीलीभीत- स्टेट ब्यूरो, (अरुण मिश्रा) |