[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




परवाणू से विकास शर्मा बने राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष

औद्योगिक शहर परवाणू के वरिष्ठ पत्रकार विकास शर्मा को परवाणू में हुईं

परवाणू, 03 मई 2023 (यूटीएन)। औद्योगिक शहर परवाणू के वरिष्ठ पत्रकार विकास शर्मा को परवाणू में हुईं राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ हिमाचल की विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बैठक मे सर्वसम्मति से हिमाचल  का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति की बैठक एन एम सी के प्रदेशाध्यक्ष शांति गौतम की अध्यक्षता में परवाणू स्थित लोकनिर्माण विभाग के सर्किट हाउस में हुईं।
जहाँ हिमाचल के अलग अलग जिलों, मंडलों व उपमंडलों से एन एम सी के कई पदाधिकारी व संगठन सदस्य शामिल हुए।  परवाणू इकाई की ओर से संजीव ने अपने सम्बोधन में  विकास शर्माके जीवन, संगठन बारे व उनके पत्रकारिता क्षेत्र में किये गए सराहनीय कार्यों से सभी को अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय सदस्य व प्रदेशाध्यक्ष शांति गौतम ने वर्त्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा को सर्वसहमति से हिमाचल राष्ट्रिय पत्रकार महासंघ एन एम सी  का वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
बता दें परवाणू के वरिष्ठ पत्रकार विकास शर्मा लंबे अरसे  से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इस दौरान लम्बे अरसे से एन एम सी  के साथ जुड़े रहे है। वर्त्तमान में महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विकास शर्मा को संगठन में अब एक और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, इसके लिये विकास शर्मा ने ये महत्त्व पूर्ण जिम्मेवारी सॉंपने के लिए  राष्ट्रीय कार्य कारिणी व प्रदेश अध्यक्ष शांति गौतम का आभार जताया है।
हरियाणा-स्टेट ब्यूरो, (सचिन बराड़)।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें