खेकड़ा, 12 जुलाई 2025 (यूटीएन)। भारतीय जनता पार्टी वाले सारे कानून चुटकियों में पास कर देते हैं, कश्यप समाज का अनुसूचित जाति आरक्षण भी चुटकियों में पास करके दिखाओ। यह बात पुरजोर से कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उठाई तथा कहा कि, भाजपा सरकार से कश्यप समाज तो क्या, कोई भी खुश नहीं है।
गतरात्रि में बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप कस्बा खेकड़ा के पुराने थाने के पास कश्यप धर्मशाला में पहुंचे जहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा सरकार देश में कानून चुटकियों में पास कर देती है, लेकिन कश्यप समाज का अनुसूचित जाति आरक्षण चुटकियों में पास क्यों नहीं कर रही है।कहा कि, बात यह है कि, गरीब और कश्यप समाज को भी भाजपा में सिर्फ वोटर बनाया हुआ है।
विकास की मुख्य धारा से कश्यप समाज को दूर किया हुआ है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि, कश्यप समाज पहले भी कांग्रेस का वोटर था और भविष्य में भी कांग्रेस के साथ जुड़कर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगा। इस अवसर पर सुनील कश्यप सचिन कश्यप गौरव कश्यप नितिन कश्यप गजेंद्र कश्यप सतीश कश्यप विकास कश्यप प्रिंस कश्यप संजू कश्यप आनंद कश्यप मोनू कश्यप अर्जुन कश्यप हिमांशु कश्यप शिवम कश्यप आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |