खेकड़ा, 11 जुलाई 2025 (यूटीएन)। रटौल कस्बा इन दिनों राजनीतिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। प्रदेश सरकार के पूर्व सिंचाई मंत्री रहे दिवंगत डॉ मैराजुद्दीन अहमद के पुत्र फैज महमूद को कांग्रेस पार्टी द्वारा गाजियाबाद जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस खबर से न सिर्फ रटौल में, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
युवा नेता फैज महमूद लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और लगातार संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और पार्टी की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। उनकी इस नियुक्ति पर कांग्रेस के लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत सहित अनेक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
बधाई देने वालों में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब, मनीष चौधरी, पारस शुक्ला, विनीत कांबोज, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी अविनाश पांडे, चौधरी यशपाल सिंह, सरदार कर्मेंद्र सिंह, एड बदर महमूद, जिया उर्रहमान, जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, रंजन शर्मा, अविनाश काजला, मोहम्मद इमरान, मोइनुद्दीन पहलवान, नसीम खान, शक्ति सिंह, जीशान सिद्दीकी आदि प्रमुख हैं। सभी ने फैज महमूद को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वे कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देंगे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |