Friday, July 18, 2025

National

spot_img

स्कूलों को बंद किए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राइमरी विद्यालय में छात्रों की संख्या कम होने पर उन स्कूलों को बंद कर दूसरे विद्यालय में मर्ज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है

बागपत, 03 जुलाई 2025 (यूटीएन)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राइमरी विद्यालय में छात्रों की संख्या कम होने पर उन स्कूलों को बंद कर दूसरे विद्यालय में मर्ज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, जिससे कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँच कर प्रदर्शन किया और महामहिम को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने कहा कि विद्यालय दूर होने से छात्र और अभिभावक परेशान होंगे।

उन्हीने कहा कि वर्तमान सरकार की ओर से प्राथमिक स्कूलों को बंद कर मर्ज किए जाने की योजना का कांग्रेस पार्टी तब तक विरोध करतीं रहेंगी, जब तक यें आदेश वापिस नहीं होगा। कांग्रेस सड़को पर आंदोलन करेंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर बागपत कांग्रेस जिला अध्यक्ष लव कश्यप की अगुवाई में सैकड़ो महिला और पुरुष कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने यूपी की वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, वर्तमान सरकार बच्चों,युवाओं और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। शिक्षा ही किसी देश की रीढ़ होती है और सरकार उसी को कमजोर करने पर तुली है। स्कूलों को बंद करने से ग्रामीण बच्चों को कई किलोमीटर दूर तक स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जो गरीब परिवारों के लिए संभव नहीं होगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल पैथोलिया, पूर्व सांसद प्रत्याशी रामकुमार कश्यप जिला उपाध्यक्ष राजीव सेन, रूबी कश्यप अनिल तोमर दीन मोहम्मद जिला महासचिव राकेश सोदाई राजीव सुशील कश्यप जिला अरविंद अनुज कश्यप शमशाद अहमद विकास पैथोलिया, मोनू कश्यप बिजरोल शेखर विश्वकर्मा अंजू कश्यप मंजू कश्यप प्रियंका ठाकुर आदेश कश्यप सलमान त्यागी सुभाष कश्यप एवं समस्त जिम्मेदार कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES