बड़ौत, 22 जून 2025 (यूटीएन)। तहसील क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में कश्यप समाज भाईचारा सम्मेलन व पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा पूर्व सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के लिए भव्य अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ सत्यपाल सिंह द्वारा जिलेभर में किये गये विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें पगड़ी पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया। मंच और पांडाल में उनके समर्थन में बहुत देर तक नारेबाजी के बीच डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि 2014 व 2019 के लोकसभा चुनावों में कश्यप समाज ने खूब वोट देकर उन्हें जिताने का काम किया था। कश्यप समाज ने हमेशा भाजपा को वोट किया है।
कहा कि, पहली सरकारों में कमजोर लोगों को वोट नहीं डालने दी जाती थी, अपने हक के लिए गरीब आदमी आवाज नहीं उठा सकता था, लेकिन सब बदल गया है। उन्होंने कहा भाईचारे के लिए सबकों इकट्ठा रहना है। कोई आपको बांटने की कोशिश करे तो बंटना नहीं है। सबको मिलकर काम करना है। कहा कि बिना शिक्षा के प्रगति नहीं है। इसलिए अपने बच्चों को खूब पढ़ायें। उन्होंने कहा, पिछले 10 वर्षों में विकास के बहुत कार्य क्षेत्र में हुए हैं। जनपद में लगभग साढ़े आठ हजार बच्चों को रोजगार भी दिलाया गया। उन्होंने कहा कि अमूल प्लांट का फायदा सभी वर्गों के लोगों को मिलने वाला है। जो रोजगार के अवसर भी देगा। कहा कि यह प्लांट लाने के लिए मुझे पिछले 5-6 साल लगे।
उन्होंने कहा कि अमूल प्लांट क्षेत्र के लिए बड़ा वरदान साबित होगा।इस दौरान गांव में उनकी सासंद निधि से बनी कश्यप चौपाल का भी उद्घाटन उन्होंने किया।कार्यक्रम का संचालन मास्टर अनिल कश्यप ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, एड राधेश्याम शर्मा, युवा नेता प्रमेन्द्र तोमर, प्रकाश तोमर, पवन शर्मा, एड दीपक शर्मा, ग्राम प्रधान अश्वनी तोमर, प्रभात तोमर, शिवेन्दु दत्त शर्मा, कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र कश्यप, अनिल तोमर, सुरेंद्र कश्यप, चरण सिंह कश्यप, सुभाष बैरागी, दीपक भारती, राजीव तोमर, रविन्द्र आर्य, प्रभात तोमर, राजगोपाल कश्यप, पाल कश्यप, सत्यबीर सिंह बड़का, मनोज कटारिया, अमित तितरौदा, डॉ सतेन्द्र तोमर, प्रवीण फौजी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |