बागपत, 19 जून 2025 (यूटीएन)। मजदूर नेता एवं समाजवादी मजदूर सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद नफीस सिद्दिकी की सपा सुप्रीम अखिलेश यादव से लगभग पांच माह में तीसरी बार गुफ्तगू। इस दौरान दोनों नेताओं में क्षेत्र की विशेष समस्याओं व सपा की चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। मजदूर नेता नफीस सिद्दिकी नेअपनी बातों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा और कहा कि, गरीब समाज को इस समय महंगाई व बेरोजगारी प्रमुख रूप से परेशान कर रही है।
उनसे कैसे निपटा जाए, भाजपा सरकार इस बारे में कोई काम नहीं कर रही है। बताया कि, वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि, 2027 में अगर हमारी सरकार बनी, तो सभी को न्याय मिलेगा, महंगाई पर अंकुश होगा। ऐसे में वोटर लिस्ट से लेकर बूथ स्तर तक कार्य करना और अपने आसपास के अपने घरों की वोटों को जोड़ने का काम करना होगा। अपने जितने भी साथियों की वोट कटी हुई हैं।
उनको ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का काम करें और आने वाली सरकार 2027 में समाजवादी पार्टी की बनाएं। बताया कि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता और युवाओं को नौकरी देने का भी भरोसा दिलाया है। आश्वस्त किया कि, हर वर्ग के साथी को साथ लेकर चलेंगे। इस दौरान मोहम्मद नफीस सिद्दीकी ने सपा कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से जनपद बागपत के लिए भी समय मांगा।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |