Wednesday, May 14, 2025

National

spot_img

रालोद नेता की पत्रकार वार्ता, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में वापस ले सरकार: गठीना

सरकार को सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए, पीड़ित परिवारों को भी अधिक से अधिक सहायता दी जानी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसकी भी व्यवस्था करनी चाहिए। 

बिनौली,30 अप्रैल 2025 (यूटीएन)। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि आतंकवादियो के खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए तथा इसी क्रम में सरकार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में वापस ले लेना चाहिए। रालोद महासचिव सुखबीर सिंह गठीना मंगलवार को जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, पहलगाम में आतंकियों ने जो नरसंहार किया है, वह मानवता पर हमला किया है, उसका रालोद कड़ी निंदा करता है।
कहा कि, हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि, अधिक से अधिक जो भी दंड ऐसे दहशतगर्दों व उनके आकाओं को मिल सकता हो वह मिलना चाहिए।आज समय आ गया है कि, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर है, वह भारत में वापस लिया जाए। आतंकवादियों के आका पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। 
रालोद नेता ने दावा किया कि, इस हमले के बाद से देश में सभी वर्ग व सभी राजनीतिक दलों के लोग एकराय हैं और सरकार के साथ हैं। कहा कि ,सरकार को सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए, पीड़ित परिवारों को भी अधिक से अधिक सहायता दी जानी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसकी भी व्यवस्था करनी चाहिए। 
उन्होंने सीएम के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि, सरकारी चिकित्सालयों में रैफर व्यवस्था को बंद किया जाए।अधिक से अधिक सुविधाएं स्थानीय चिकित्सालयों में उपलब्ध कराई जाएं। गन्ना बकाया भुगतान के सवाल पर उन्होंने कहा कि, सभी निजी चीनी मिलें जल्द से जल्द किसानों के गन्ने के बकाए का भुगतान करें ,अन्यथा सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। जनपद की नहरों में पानी और सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त की जानी चाहिए। उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान को तेज करने का भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महासचिव डा अनिलआर्य,राजू तोमर सिरसली, विनोद तोमर, मोहित ठाकुर, चंद्रवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES