Thursday, April 24, 2025

National

spot_img

भाजपा का गाँव चलो अभियान, दोघट की बैठक में नीरज शर्मा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

कभी मार्गो पर दिन दहाड़े घटनाएं हुआ करती थी,लेकिन अब अपराधी को पता है कि, घटना करने के बाद उसका अंजाम क्या होगा, अपराधी के प्रति कोई नरमी नहीं होगी। प्रदेश सरकार ने किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान दिलवाने का काम किया है।

दोघट, 14 अप्रैल 2025 (यूटीएन)। कस्बे में शनिवार कोआयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की ,गांव चलो अभियान के अंतर्गत बैठक में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई।इस दौरान पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि ,भाजपा सरकार ने जनता के वायदों पर खरी उतरने का काम किया है। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि, भाजपा सरकार ने जनता को भयमुक्त समाज देने का वादा किया था ,जिसे पूरा भी कर दिखाया।
कभी मार्गो पर दिन दहाड़े घटनाएं हुआ करती थी,लेकिन अब अपराधी को पता है कि, घटना करने के बाद उसका अंजाम क्या होगा। अपराधी के प्रति कोई नरमी नहीं होगी। प्रदेश सरकार ने किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान दिलवाने का काम किया है।
किसानों के लिए सरकार अनेक लाभकारी योजनाएं लेकर आई है। वहीं सरकारी नौकरियों में समय समय पर भर्तियां निकाली जा रही हैं। यूपी पुलिस में काफी बच्चे भर्ती होकर ड्यूटी कर रहे हैं। पिछली सरकारों में अपराधी खुले घूमते थे लेकिन अब अपराधी की जगह जेल के अंदर है।
इस मौके पर सचिन वत्स, पूर्व जिला महामंत्री संजीव राठी,पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र पंवार,मंडल अध्यक्ष विनोद देशवाल,रविन्द्र छिल्लर,अखिलेश शर्मा,दीपक,राजबीर राठी,कुलदीप पंवार, अनिल पंवार आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES