बागपत, 30 मार्च 2025 (यूटीएन)। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लव कश्यप अभी अपनी कार्यकारिणी तो क्या, क्षेत्र में कोई कार्यक्रम भी नहीं कर पाए थे कि, उनके खिलाफ पार्टी के ही लोगों ने मोर्चा खोलते हुए हाईकमान से उनकी नियुक्ति पर पुनर्विचार की मांग कर डाली। नगर के वात्सायन पैलेस में बाकायदा आयोजित बैठक में बताया गया कि, नव नियुक्त जिलाध्यक्ष, मकान नंबर 126 मीडोज विस्टा राजनगर एक्सटेंशन ,गाजियाबाद में निवास करने वाले लव कश्यप को बागपत में कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इस निर्णय से नाराज बागपत के कांग्रेसियों ने मोर्चा खोलते हुए बागपत स्थित वात्सायन पैलेस में वरिष्ठ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पार्टी हाई कमान से इस नियुक्ति पर पुनर्विचार कर बदलाव की मांग करते हुए जमीनी,संघर्ष करने वाले और जनपद के स्थाई निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता को ही मौका देने की मांग उठाई।
उपस्थित बागपत जनपद के सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी राजीव सैन, राकेश शर्मा, सुनील त्यागी ,पूर्व प्रधान दीपक तोमर, प्रमोद गोस्वामी जिला संयोजक ओबीसी कांग्रेस , नगर निकाय चेयरमैन प्रत्याशी जाहिद , ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा बड़ौत, सुनील त्यागी खेकड़ा, आवेश मलिक आदि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जिला पंचायत दुष्यंत शर्मा संयुक्त रूप से कहा कि, वर्तमान जिलाध्यक्ष का समाज भाजपा का वोट बैंक है और उसकी जनपद में पहचान, गतिविधि, भागीदारी शून्य है। जिस वजह से यहां का कांग्रेसी ठगा सा और अपमानित महसूस कर रहा है।
इस नियुक्ति से यहां के कार्यकर्ता, मेहनत, त्याग करने वाले वरिष्ठों का अपमान किया गया है।कहा कि, साजिश, दबाव, प्रभाव से नियुक्ति का जबरदस्त विरोध किया गया है तथा पार्टी हाई कमान से मिलकर 100 से अधिक पदाधिकारी त्यागपत्र देने की पेशकश भी करेंगे व बदलाव तक संघर्ष करेंगे।
प्रस्ताव पास किया गया कि नियुक्ति में बदलाव किया जाए कांग्रेसी अचंभित है।संचालन डॉ राजीव सैन सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस तथा अध्यक्षता राकेश शर्मा सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा की गई।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |