खेकड़ा, 24 मार्च 2025 (यूटीएन)। प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री यशवीर सिंह ने कहा कि, प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार नहींं है, सरकार बेहतर काम कर रही है। गलत काम करने वाला चाहे पार्टी का नेता भी हो, जेल भेजा जाएगा।
कस्बे में रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष डा जगपाल सिंह तेवतिया की भाभी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे प्रदेश सरकार में श्रम व उद्यमिता विभाग में दर्जा प्राप्त मंत्री यशवीर सिंह ने कहा कि, सरकार रोजगार देने के लिए स्वयं सहायता समूह को बढावा दे रही है।
आर्गेनिक खेती पर जोर दिया जा रहा है। सफलता भी मिल रही है। सरकार सही दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी स्वयं संज्ञान लेकर नजर रखे हुए है। चाहे पार्टी का नेता ही क्यों ना हो ,गलत करने वाले पर कार्रवाई तय है। इस दौरान डा जगपाल सिंह तेवतिया, इन्द्रजीत प्रधान, हेमचंद प्रधान, दिनेश कुमार, सुशीला सिंघल, धर्मपाल सिंह, धर्मसिंह एसडीओ, देवेन्द्र धामा, राहुल धामा, मोनू कुमार, बोली धामा आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |