हरदोई, 20 मार्च 2025 (यूटीएन)। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं और जनमानस ने मिलकर जोरदार स्वागत किया। लखनऊ के दुबग्गा चौराहे से शुरू हुआ स्वागत कार्यक्रम लखनऊ और हरदोई के विभिन्न क्षेत्रों से होकर जिला कार्यालय पहुंचा। जहां पूर्व जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का सम्मान किया। जिला कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के सम्मान से भाव विभोर हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भाजपा संघठन का आजीवन ऋणी रहूंगा।
संघठन ने मुझ पर दोबारा विश्वास व्यक्त कर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसकी हर परीक्षा में सफलता दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा। हरदोई के कार्यकर्ताओं का प्रेम और विश्वास जो अभी तक मिलता रहा है। उसके बल पर कह सकता हूं कि भाजपा के टक्कर में यहां कोई नहीं है। भाजपा की जनकल्याण नीतियों और योजनाओं का प्रतिफल है, समाज का हर वर्ग इससे लाभान्वित होकर भाजपा के साथ जुड़ा है। महिला, युवा, गरीब, किसान, व्यापारी सभी वर्गों का विश्वास भाजपा के साथ इसलिए है क्योंकि उत्तर प्रदेश को भय मुक्त भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त वातावरण मिला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजन पर चलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सबको साथ लेकर चलते हुए विकास के पथ पर बढ़ रही है। कहा कि एक समय था जब हरदोई को पिछड़े जिलों में गिना जाता था, वही जिला औद्योगिकीकरण के सफलतम आयाम स्थापित करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अपना अमूल्य योगदान दे रहा है। विपक्ष पार्टियों की विकास विरोधी राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस जैसे दलों ने युवाओं के भविष्य को रौंद कर खुद के परिवार को आगे बढ़ाया। प्रदेश में माफियाओं को संरक्षण देकर कानून के राज को ध्वस्त कारण का काम किया गया।
उन्हीं के पाले हुए माफियाओं पर कानून का शिकंजा कस रहा है तो सब बिलबिलाने लगे है। देश और प्रदेश की जनता को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के जगह उसे जात पात के नाम पर बहकाकर बांटने में लगे हुए है। प्रदेश की जनता ने 2017 और 2022 में इन्हें माकूल जवाब दिया था। 2027 में भी जनता इनके सपनों को धराशाई कर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगी। प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का सम्मान करते हुए कहा कि स्वागत कार्यक्रम को देखकर लगता है कि संघठन के शीर्ष नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है वह बिल्कुल सही है।
अजीत बब्बन ने अपने छोटे से कार्यकाल में सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ध्यान रखा। पार्टी के सभी कार्यक्रमों में जनपद हरदोई को प्रदेश में अवाल स्थान दिलाया। जिलाध्यक्ष का संघठन और कार्यकर्ताओं के प्रति यह समर्पण दिखाता है कि जनता में वह कितनी स्वीकार्यता रखता है। जिलाध्यक्ष बने अजीत सिंह बब्बन भाजपा के छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा है कि संघर्ष पथ पर बढ़ते हुए आप अपना कार्य करते रहिए। आपको अपने हक का यश और सम्मान बिना मांगे मिलेगा। भाजपा परिवार की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है।
पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा कृष्ण शास्त्री राजीव रंजन मिश्रा राम बहादुर सिंह राम अवतार शुक्ला राम किशोर गुप्ता विद्याराम वर्मा अशोक सिंह पीके वर्मा ने भी संबोधित किया। जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री कर्मवीर सिंह चौहान संदीप सिंह संजय सिंह गुड्डू महामंत्री अनुराग मिश्रा ओम वर्मा सत्येंद्र राजपूत पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी आजाद भदौरिया जिला मंत्री नीतू चंद्रा मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी सह मीडिया प्रभारी सत्यम शुक्ला नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता युमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह पिछड़ावर्ग मोर्चा अध्यक्ष वेदराम राजपूत मौजूद रहे।
हरदोई-स्टेट ब्यूरो,(लव कुश सिंह) |