उरई,01 फ़रवरी 2026 (यूटीएन)। कालपी-लालाराम अहिरवार को फिर से बसपा का मण्डल कोआर्डिनेटर बनाए जाने पर बसपाइयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। विधान सभा चुनाव में भले ही अभी एक वर्ष का समय हो पर राजनैतिक दलो ने अपने कील कांटे दुरूस्त करना शुरू कर दिया है जिसके चलते बसपा मे क्षेत्रीय स्तर पर संगठन मे बदलाव हो रहे है और गत दिनो जिलाध्यक्ष के रूप में अतर सिंह पाल को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है तो अब मण्डल स्तर पर लालाराम अहिरवार को कोर्डिनेटर बनाया गया है.
जिनके नगर आने पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई मे हाईवे स्थित दुर्गा मन्दिर पर एकजुट हुए बसपाईयो ने उनका फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया इस दौरान उन्होंने पार्टी जनों से एकजुट होकर चुनावी तैयारियो मे लग जाने की अपील कर कहा कि वह पार्टी सुप्रीमो की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए जिससे चुनाव में पार्टी को फायदा हो सके। इस मौके पर संजय भदौरिया,झांसी मण्डल प्रभारी इखलाक राईन, संजय गौतम पूर्व जिलाध्यक्ष, धीरेन्द्र चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष, सतीश निषाद एड,परवेज कुरैशी एड,राजेश गौतम सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जालौन,संवाददाता, (विष्णु चंसोलिया)।


