Thursday, July 31, 2025

National

spot_img

सपाइयों द्वारा 26 जुलाई को बालैनी में संविधान मान-स्तंभ स्थापना दिवस कार्यक्रम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 26 जुलाई को संविधान मान-स्तंभ स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में प्रत्येक जनपद में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

बागपत, 20 जुलाई 2025 (यूटीएन)। सपा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने की और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मजदूर सभा महबूब मलिक ने किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 26 जुलाई को संविधान मान-स्तंभ स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में प्रत्येक जनपद में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इसी क्रम में जनपद बागपत में कार्यक्रम का आयोजन बालैनी में होगा , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद यशवीर धोबी होंगे।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव व बागपत विधानसभा बूथ प्रभारी संजीव त्यागी ने कहा कि 26 जूलाई के दिन महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा संकल्पित सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण व्यवस्था को छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने कोल्हापुर राज्य में लागू किया था ,जो आगे चलकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सद्प्रयासों से सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूती देने के लिए संविधान के मूल सिद्धांत के रूप में सम्मिलित किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव समाजवादी शिक्षक सभा नगेन्द्र सिंह, चिराग चौधरी ,राहुल यादव, शाहरुख, कविता गिरी, कृष्णपाल गूर्जर,कादिर प्रधान, सगीर राणा,ललित चौधरी,एड समित खटाना, मगन कश्यप, मेहंदी हसन, सुरेंद्र त्यागी ,अंशुल वाल्मीकि, रोहित सिंह,निजामुद्दीन , इरशाद मलिक ,परवेज मलिक,बिक्रम पांचाल, अब्दुल वाहिद सतीश वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES