Thursday, July 17, 2025

National

spot_img

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में मथुरा से दो शिक्षकों को मिला स्थान

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर रविवार को बैठक संपन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

मथुरा,15 जुलाई 2025 (यूटीएन)। लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश आम सभा की बैठक में मथुरा जिले से डॉ कमल कौशिक वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सोनल शर्मा प्रदेश संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुई है। आगरा मंडल से प्रदेश कार्यकारिणी में दो पदाधिकारी बनाए जाने पर संगठन से जुड़े शिक्षकों एवं परिचितों ने दोनों पदाधिकारियो को बधाई दी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर रविवार को बैठक संपन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मला यादव एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

वरिष्ठ पदाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुई चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर लखनऊ के प्रोफेसर डॉ संजय मेधावी एवं महामंत्री के पद पर मुरादाबाद के जोगेंद्र पाल सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ उदयन मिश्रा निर्वाचित हुए। प्रदेश कार्यकारिणी में आगरा मंडल के मथुरा से  कृष्णा इंटर कॉलेज गोकुल के प्रधानाचार्य डॉ कमल कौशिक वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जूनियर हाई स्कूल धोली प्याऊ की सहायक अध्यापक सोनल शर्मा संयुक्त प्रदेश मंत्री चुनी गई। प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले दोनों पदाधिकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय से जुड़े होने के साथ ही शिक्षक राजनीति में पिछले कई वर्षों से सक्रिय हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की डॉ मीनाक्षी शर्मा ,डॉ शिवराज भारद्वाज, डॉ योगेंद्र सारस्वत, जिला अध्यक्ष अंजना शर्मा, महामंत्री इंद्रपाल सिंह, रीना सिंह, हरिओम गुप्ता, शिखा मिश्रा, प्रीति भटनागर, हेमराज सिंह, गोविंद सिंह, वीरेन शर्मा, दिव्या यादव, मंजू चौधरी, जोगेंद्र सिंह , गोवर्धन दास गुप्ता, प्रीति पचौरी, कमलेश चौहान, राजेश झा, पवन चौधरी, सुरेश सिंह, अरुण कुमार, उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी के सदस्य अनिल सोनी, श्रीकांत वर्मा, सोहन झा, डॉ मनवीर सिंह, प्रेमलता वर्मा , नीतू शर्मा आदि शामिल है।

मथुरा- संवाददाता, ( बी एल पाण्डेय )।

International

RELATED ARTICLES