बड़ौत, 01 जुलाई 2025 (यूटीएन)। कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा इस्लामपुर गांव में अधिक वर्षा न झेल पाने के कारण एक मकान ढह गया। इस हादसे में 9 मवेशियों की दबकर मौत हो गई, जबकि मकान में मौजूद तीन लोग भी घायल हो गए।डेयरी संचालक नरेश के मकान में करीब 20 मवेशी थे।
सुबह के समय वर्षा के कारण आई नमी से अचानक मकान ढह गया। हादसे में रोशन, मंगल और संदीप तीन लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे को हटाने का काम चल रहा है।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरसात के कारण मकान कमजोर हो गया था, जिससे यह हादसा हुआ। खेडा-हटाना में दैवीय आपदा के कारण दो मंजिला मकान गिरने की दुःखद घटना की सूचना मिलते ही विधायक अजय कुमार तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
ली घायलों और मृतकों की जानकारी इस घटना में तीन व्यक्ति घायल हुए और 9 मवेशियों की मलबे में दबने से दुःखद मौत हो गई। कई अन्य पशु गंभीर रूप से घायल हैं। विधायक की पहल विधायक ने मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सकों और जिलाधिकारी को पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता शीघ्र प्रदान करने हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही को कहा है।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |