Sunday, June 29, 2025

National

spot_img

15 वर्षीया नाबालिग को ढूंढने में पुलिस की देरी पर उठे सवाल, ब्राह्मण समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी

जनपद के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के खिड़ौदा गांव से एक 15 वर्षीया लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है, परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बागपत, 24 जून 2025 (यूटीएन)। जनपद के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के खिड़ौदा गांव से एक 15 वर्षीया लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि, पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे आक्रोशित ब्राह्मण समाज संगठनों के चुनींदा प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी गुहार लगाई। परिवार का आरोप है कि पुलिस लड़की की तलाश के लिए पैसों की मांग कर रही है, जबकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार पैसे नहीं दे पा रहा है।

दूसरी ओर पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है तथा उनका कहना है कि लड़की को जल्द न ढूंढा जाए, वर्ना बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की जिम्मेदारी पुलिस की होगी। दूसरी ओर लड़की के परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन से लड़की की सकुशल बरामदगी की अपील की गई है। धरना स्थल पर पहुंचे सीओ विजय कुमार ने जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया। इसके बाद ब्राह्मण समाज ने धरना समाप्त कर दिया।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES