बागपत, 20 जून 2025 (यूटीएन)। जनपद के महत्वपूर्ण मार्ग व महिला थाने के सामने तथा सम्राट् पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज के सामने कई दशक से गंदा नाला टूटा पड़ा है, जिसके कारण आसपास के खेतों में भी गंदे नाले का पानी भरा हुआ है। दुर्गंध और मच्छर संचारी रोग नियंत्रण विभाग को भी ठेंगा दिखाते रहने के बावजूद कोई अधिकारी या विभाग इधर से आंखे मूंद लेता है व नाक बंद कर निकल जाता है।
लोगों का कहना है कि, गंदे नाले से बदबू इतनी फैली हुई है कि, यहां से गुजरने वाले राहगीर, महिला थाने में आने वाले फरियादी और सम्राट् पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज के छात्रों की अध्यापकों की हालत इतनी बुरी हो जाती है कि, मुंह पर कपड़ा रखना पड़ता है। महिला थाने में आने वाले फरियादी और सम्राट् पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में आने वाले छात्र अध्यापक जब तक यहां रहते हैं तब तक इस गंदे नाले का शिकार बने रहते हैं।
कई बार उच्च अधिकारियों से इस गंदे नाले के निर्माण के लिए फरियाद लगाई जा चुकी है, लेकिन किसी भी अधिकारी की नींद तक भी नहीं टूटी। अधिकारियों की नींद खोलने के लिए पूर्व सांसद प्रत्याशी सुभाष चंद कश्यप ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद प्रत्याशी सुभाष चंद कश्यप ने धरनास्थल पर चेतावनी देते हुए कहा कि, इस नाले का निर्माण एक सप्ताह के अंदर शुरू किया जाए। महिला थाने सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज के सामने एक सप्ताह में नाले का निर्माण नहीं होने पर अनिश्चित कालीन धरना महिला थाने, सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज के सामने शुरू कर दिया जाएगा।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |