खेकड़ा, 17 जून 2025 (यूटीएन)। कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाले योगेन्द्र यादव सोमवार को कस्बे में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्होने कहा कि पाकिस्तान यदि नहीं सुधरा तो नक्शे से साफ हो जाएगा।
कस्बे में सेवानिवृत बैंक प्रबंधक आनंद यादव के आवास पर धार्मिक आयोजन में भाग लेने बुलंदशहर से परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र यादव भी पहुंचे थे। कारगिल यु़द्ध में 17 गोलियां खाकर भी टाइगर हिल पर तिरंगा लहराने वाले योगेन्द्र यादव नेे अकेले ही अनेक घुसपैठियों को मार गिराया था।
जिसके लिए उन्हें सेना के सर्वाेच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। सेना से आनरेरी लेफ्टीनेंट पद से रिटायर हो चुके योगेन्द्र यादव ने स्वागत के बाद कहा कि, भारतीय सेना आज विश्व की ताकतवर सेनाओं में से एक है। पाकिस्तान ने आतंकवाद बंद नही किया और नहीं सुधरा, तो दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा।
कहा कि भारत की नीति सदा से वसुधैव कुटुम्बकम् की रही है। इसका फायदा पाकिस्तान उठाता रहा है और मुंह की खाता रहा है ,लेकिन अब भारत पुराना भारत नही रहा। कृष्णपाल यादव, सुभाष यादव, राजेश यादव, धर्मवीर यादव, सुरेन्द्र यादव, सुखबीर यादव, शिवकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |