बडौत, 13 अप्रैल 2025 (यूटीएन)। नगर की नेहरू रोड स्थित शांति पुरम गली नंबर 2 की मेधावी बिटिया कनिका गर्ग ने एसएससी सीजी राज्य परीक्षा मैं भाग लेकर जीएसटी वस्तु एवं सेवा कर इंस्पेक्टर में चयन प्राप्त किया। उनका चयन केंद्रीय जीएसटी वाणिज्य बेंगलुरु में हुआ है। कनिका की रैंक 3138 रही। कनिका ने सफलता पर अपने गुरुजनों व मातापिता का वरद हस्त होना बताया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
अपनी सफलता के लिए कनिका ने बताया कि, कड़ी मेहनत तथा रिवीजन लगातार चलता रहा। प्रो देवेश गर्ग के मार्गदर्शन व योग्य शिक्षको के सान्निध्य में कनिका प्रारंभ से ही होनहार छात्रा रही है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जोहर पब्लिक स्कूल बड़ौत व इंटर दिल्ली के प्रमुख स्कूल डीपीएस आरके पुरम से के बाद निफ्ट में बीएफ टैक किया है। वर्तमान में कनिका गर्ग बैंक ऑफ़ इंडिया की नोएडा शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत है।
उनके चयन से उनकी माता श्रीमती संगीता गर्ग बहन सौम्या गर्ग दिव्यांश गर्ग गदगद हैं। इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि, कनिका गर्ग ने संपूर्ण वैश्य समाज का गौरव बढ़ाया है। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी प्राचार्यार्य डॉ कमला अग्रवाल ने कनिका गर्ग को बधाई दी।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |