बडौत, 07 अप्रैल 2025 (यूटीएन)। क्षेत्र के लुहारी गाँव की सुख शान्ति के लिए वैदिक विधि विधान द्वारा सामूहिक सर्वजातीय हवन कराया गया । गाँव में लगातार हुई नवयुवकों की मौत, जनहानि व दुर्घटना से असमय मौत से परेशान ग्रामवासियों एवं शहीद भगतसिंह क्लब के युवाओं ने मिलकर मेन बाज़ार चौक में एक वैदिक सामूहिक सर्वजातीय विधि विधान द्वारा वैदिक सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया।
गाँव की सुख शांति एवं हो रहे नुक़सान को दैविक एवं भौतिक आपदा से मुक्ति माँगते हुए ग्रामवासियों ने हवन का आयोजन किया । इस मौक़े पर मुख्य वक्ता चौ ओमपाल सिंह ने कहा कि, आजकल हम अपनी परंपराओं को भूलते जा रहे हैं। बताया कि, पहले साप्ताहिक व मासिक वैदिक यज्ञ हुआ करते थे, दान पुण्य भंडारा किया करते थे, लेकिन अब आधुनिकता भरी दौड़ भाग में वैदिक कर्म कम हो गए हैं।
हमें ऋषि मुनियों एवं प्राचीन सभ्यताओं व संस्कृतियों को नहीं छोड़ना चाहिए। आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डा संजीव आर्य ने कहा कि, यज्ञ हवन जैसे धार्मिक कार्यों से बड़े से बड़ी कठिनाई व समस्याओं को भी टाला जा सकता है। भारतीय किसान यूनियन प्रधान संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजीव दांगी लुहारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में आचार्य योगेन्द्र शास्त्री द्वारा यज्ञकर्म कराया गया।
शहीद भगत सिंह क्लब के कुलदीप सिंह दांगी, अनिल कुमार, अजीत सिंह एडवोकेट, मा संजीव कुमार, अशोक कुमार मेडिकल, जयपाल सतपाल दौला, कृष्णपाल, भीम सिंह, तेजपाल सिंह संसार सिंह, वीरेंद्र सिंह दरोगा, महिपाल सिंह, हरिंद्र दांगी किसान यूनियन, रमेश शर्मा, बालेश्वर दयाल शर्मा, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t