Thursday, April 24, 2025

National

spot_img

तहसील परिसर में ही जिम्मेदार उदासीन, दो-दो वॉटर कूलर बने शो पीस

गर्मी के मौसम में यहाँ आने वाले वकील, फरियादी और कर्मचारी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, हैंडपंप सूख चुके हैं, वाटर कूलर खराब पड़े हैं, और प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

हरदोई, 06 अप्रैल 2025 (यूटीएन)। संडीला तहसील के अधिकारियों को पूरे क्षेत्र की समस्याओं की निगरानी और समाधान के लिए नियुक्त किया जाता है लेकिन जब खुद तहसील परिसर में ही मूलभूत सुविधाएँ लचर हों, तो जनता को राहत कैसे मिलेगी ? तहसील परिसर में पानी की किल्लत बनी हुई है। गर्मी के मौसम में यहाँ आने वाले वकील, फरियादी और कर्मचारी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। हैंडपंप सूख चुके हैं, वाटर कूलर खराब पड़े हैं, और प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

इसे अधिकारियों की अनदेखी कहें या फिर लाचारी? तहसील के अधिकारी खुद अपने ही कार्यालय की व्यवस्था तक सुधारने में नाकाम हैं, तो आम जनता के लिए क्या कर पाएंगे? सरकार का खजाना खाली करने के लिए यहाँ लाखों की लागत से एक नहीं बल्कि दो-दो वाटर कूलर लगाए गए हैं, पर दोनों की शोपीस हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या का समाधान कब तक कर पायेगा ?

हरदोई-स्टेट ब्यूरो,(लव कुश सिंह) 

International

RELATED ARTICLES