खेकड़ा, 05 अप्रैल 2025 (यूटीएन)। कस्बे के मुख्य मार्ग पाठशाला मार्ग के निर्माण के कार्य में तेजी आ गई है। इसकी पानी की निकासी के लिए नाले के निर्माण का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। कस्बे का प्रवेश द्वार पाठशाला मार्ग को माना गया है। इस मार्ग के खस्ता हाल को लेकर लगातार आमजन परेशान बना हुआ था।
दिल्ली- सहारनपुर हाइवे के निर्माण के बाद इसके नाले से पानी की निकासी भी रुक गई थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने इस मार्ग के निर्माण हेतु पीडब्ल्यूडी और नाला निर्माण को नगरपालिका को अधिकृत किया था। इस कार्य में विधायक निधि से आवंटित धन का भी प्रयोग किया गया।
फिलहाल पीडब्ल्यूडी ने मार्ग पर रोडे बिछाने का काम कई दिनों से शुरू किया हुआ है। वहीं शुक्रवार से नगरपालिका ने नाले के निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया। इसके लिए सबसे पहले नाले के ऊपर बने घरों के स्लैब तोडे गए। ईओ हरिलाल पटेल ने बताया कि, मार्ग को ऊंचा उठाकर बनाया जा रहा है। पाठशाला बस स्टेंड से कस्बे में बसी नाले की ओर पानी का ढलान बनाकर निकासी की जाएगी। इससे मार्ग पर जलभराव की समस्या नहींं रहेगी।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t