बागपत, 05 अप्रैल 2025 (यूटीएन)। असमय मृत्यु की आगोस में आधा दर्जन ग्रामवासियों की आत्मा की शांति तथा कुदृष्टि, रोग सहित दुरात्माओं से गाँव की रक्षा व सुख शांति के लिए लुहारी के ग्रामीणों ने किया सचल यज्ञ का आयोजन। वहीं जात बिरादरी से ऊपर उठकर ग्रामीणों ने भी बढ चढकर दी आहुतियां।
बताया गया कि, विगत एक माह के भीतर गांव लुहारी के विक्रांत उर्फ मोनू, रोहित, राकेश, उदयवीर, सचिन प्रजापति कृष्ण व ब्रह्म सिंह सहित एक महिला की असमय मृत्यु होने से गांव के लोगों में चिंता बढती जा रही थी, जिसे देखते हुए नव ग्रह शांति विधान के साथ ही अनिष्ट शक्ति निवारण हेतु यज्ञ कराया गया।
इस दौरान तय किया गया कि, यज्ञ का धूम प्रत्येक गली – मुहल्ले तक ही नहींं हर घर तक जाए, इसके लिए सचल यज्ञ की व्यवस्था की गई। सचल यज्ञ के आयोजन में सुधीर चौधरी प्रधान प्रतिनिधि कपिल पहलवान अर्जुन दांगी रामकरण तेजवीर दांगी अमरपाल ओमबीर जितेन्द्र सिंह देवेंद्र दरोगा सुभाष हरपाल सिंह सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा तथा सचल यज्ञ के विधान को आपसी सौहार्द वाला भी बताया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t