बागपत,31 मार्च 2025 (यूटीएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग हुआ सक्रिय। परिवहन आयुक्त ने प्रदेश के तमाम जिलों में अवैध व अपंजीकृत ई रिक्शाओं के संचालन पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश। वहीं अवयस्क होने की स्थिति में ई रिक्शा चलाने पर भी होगी कार्रवाई।
इसी क्रम में जनपद बागपत में बिना रजिस्ट्रेशन के अपंजीकृत चल रहे ई-रिक्शा तथा अवयस्कों द्वारा ई-रिक्शा का संचालन किये जाने वालों को उप संभागीय परिवहन अधिकारी बागपत एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया।
इस दौरान आमजनमानस व ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के संबंध में जागरुक किये जाने हेतु जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |