Sunday, April 27, 2025

National

spot_img

हिंदू नव वर्ष पर आरएसएस कार्यकर्ताओं का पथ संचलन, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा

भारत माता की जय के उद्घोष गूंजे ''कस्बावासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया, इसके साथ ही बागपत व बडौत में भी पथ संचलन किया गया। 

खेकड़ा, 30 मार्च 2025 (यूटीएन)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ पर कस्बे में भव्य पथ संचलन किया। इस दौरान भारत माता की जय के उद्घोष गूंजे। कस्बावासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही बागपत व बडौत में भी पथ संचलन किया गया। 
पथ संचलन का शुभारंभ सुबह 10 बजे विद्या भवन पब्लिक स्कूल के प्रांगण से हुआ। शारीरिक शिक्षा प्रांत प्रमुख राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अनुशासित कतारबद्ध होकर भाग लिया। पथ संचलन जैन कॉलेज रोड, मुख्य बाजार, छोटा बाजार, पांडव पुलिया मार्ग, यादव चौक और वाल्मीकि चौक से होते हुए पूरे कस्बे में भ्रमण करता हुआ होली चाइल्ड एकेडमी पर संपन्न हुआ।
कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन के दौरान भारत माता की जय और राष्ट्र एकता के जयघोष किए। साथ ही लाठी संचालन का प्रदर्शन भी किया।
इस दौरान कस्बे के नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। शारीरिक शिक्षा प्रांत प्रमुख राजेश कुमार ने बौद्धिक सत्र में संघ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अनुशासन, चरित्र निर्माण और संस्कार की पाठशाला है। उन्होंने कहा कि, मुगलों और अंग्रेजों के शासन से पहले भारत अपने मूल संस्कारों के कारण विश्व गुरु था और अब पुनः इसे विश्व गुरु बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अनुशासित, संस्कारवान और चरित्रवान बनें, और पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव से मुक्त होकर भारतीय संस्कृति को अपनाएं। कार्यक्रम संचालन में अर्पित कुमार, विष्णु गुप्ता, देव सिरोही, उमेश शर्मा, अमित झा, आदेश धामा, सन्नी गुप्ता आदि ने प्रतिभाग किया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES