हरदोई,29 मार्च 2025 (यूटीएन)। भारतीय जनता पार्टी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी के क्रम में जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित होना है जिसकी तैयारियां हेतु भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बैठक कर सम्मेलन की योजना रचना बनाई। बैठक में उन्होंने कहा भाजपा की जनकल्याण नीतियों और योजनाओं का प्रतिफल है, समाज का हर वर्ग इससे लाभान्वित होकर भाजपा के साथ जुड़ा है। आज महिला, युवा, गरीब, किसान, व्यापारी सभी वर्गों का विश्वास भाजपा के साथ इसलिए है क्योंकि उत्तर प्रदेश को भय मुक्त भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त वातावरण मिला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजन पर चलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सबको साथ लेकर चलते हुए विकास के पथ पर बढ़ रही है। जब हरदोई को पिछड़े जिलों में गिना जाता था, आज वही जिला औद्योगिकीकरण के सफलतम आयाम स्थापित करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अपना अमूल्य योगदान दे रहा है। विपक्ष पार्टियों की विकास विरोधी राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस जैसे दलों ने युवाओं के भविष्य को रौंद कर खुद के परिवार को आगे बढ़ाया।
प्रदेश में माफियाओं को संरक्षण देकर कानून के राज को ध्वस्त कारण का काम किया गया। आज उन्हीं के पाले हुए माफियाओं पर कानून का शिकंजा कस रहा है तो सब बिलबिलाने लगे है। देश और प्रदेश की जनता को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के जगह उसे जात पात के नाम पर बहकाकर बांटने में लगे हुए है। प्रदेश की जनता ने 2017 और 2022 में इन्हें माकूल जवाब दिया था। 2027 में भी जनता इनके सपनों को धराशाई कर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के इन कार्यों को बुद्धिजीवी वर्ग समाज के बीच गहराई तक ले जाएगा।
हरदोई-स्टेट ब्यूरो,(लव कुश सिंह) |