Thursday, April 24, 2025

National

spot_img

अगाध प्रेम की मिसाल :पति की अर्थी देख पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठी दो अर्थियां

आधुनिकता के दौर में जहां रिश्तों में दूरियां बढ़ती जा रही हैं, वहीं कस्बे में एक वृद्ध दंपति के अगाध प्रेम की मिसाल देखने को मिली, पति की मृत्यु के दुख को सहन न कर पाने वाली पत्नी ने भी दम तोड़ दिया, दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया, जिससे यह प्रेम कथा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।

खेकड़ा, 29 मार्च 2025 (यूटीएन)। आधुनिकता के दौर में जहां रिश्तों में दूरियां बढ़ती जा रही हैं, वहीं कस्बे में एक वृद्ध दंपति के अगाध प्रेम की मिसाल देखने को मिली। पति की मृत्यु के दुख को सहन न कर पाने वाली पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया, जिससे यह प्रेम कथा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।
कस्बे की इस्लामिया मदरसे वाली गली में 75 वर्षीय रवि दत्त शर्मा अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी चार संतानें, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। रवि दत्त शर्मा और उनकी 72 वर्षीय पत्नी विनोद देवी के बीच गहरा प्रेम था। दोनों कभी एक-दूसरे से अलग नहीं हुए। उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनका प्रेम और प्रगाढ़ होता गया। पुत्रों के अलग रहने के कारण वे एक-दूसरे का सहारा बन गए थे। वे साथ मिलकर खाना बनाते और साथ बैठकर भोजन करते थे। 
बता दें कि, दो दिन पहले, अपने कमरे में पंखा लगाते समय रवि दत्त शर्मा स्टूल से गिरकर घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जब उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया, तो विनोद देवी अपने पति को देखकर बदहवास हो गईं।
जैसे ही परिजनों ने रवि दत्त के शव को अर्थी पर रखा, पत्नी इस वियोग को सहन नहीं कर सकीं और उन्होंने भी वहीं दम तोड़ दिया। परिजनों ने दोनों के अमर प्रेम को देखते हुए उनका अंतिम संस्कार एक साथ, एक ही चिता पर करने का निर्णय लिया। यह हृदयविदारक घटना पूरे कस्बे और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

International

RELATED ARTICLES