बागपत, 24 मार्च 2025 (यूटीएन)। दिल्ली सहारनपुर रोड पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री जसवनत सैनी ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी।वहीं पदाधिकारियों की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों से मिलकर उनके निदान का भरोसा भी दिलाया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने जब अपनी समस्याएं रखीं तो मंत्री सैनी ने भी समस्याओं को नोट कर उन्हें जल्द से जल्द निस्तारण करने का भरोसा दिया जबकि कुछ समस्याओं का तुरंत निदान करते हुए संबंधित अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान पदाधिकारियों से जनपद में हो रहे विकास के संबंध में भी चर्चा की व उनमें गति लाने के लिए सुझाव भी मांगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, विधायक योगेश धामा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित,धूम सिंह कृष्णपाल चेयरमैन, जिला महामंत्री एड बिजेंद्र शर्मा, विनोद वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, अश्वनी त्यागी, अनिता खौखर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, गौरव यादव, जसवीर सोलंकी, रविन्द्र आर्य, नगर अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, संदीप प्रजापति आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |